इंदौर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमती वाड्रा दोपहर 12 बजे इंदौर के सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर दो बजे देवास के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। श्रीमती वाड्रा शाम पांच बजे इंदौर एक विधानसभा में रोड शो करेंगी। कांग्रेस नेत्री श्रीमती वाड्रा का पिछले दो दिन में इंदौर का ये दूसरा दौरा है। दो दिन पहले ही उन्होंने इंदौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी