प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोहर गौशाला की ओर से नि:शुल्क गोबर के दिए वितरित किए जा रहे हैं। कामधेनु गौमाता के गोबर से निर्मित औषधीय युक्त गोबर के वैदिक दीपक भारत सहित विदेशों में भी दिवाली पर जगमगाएंगे।
इसके लिए मनोहर गौशाला की ओर से अमेरिका, ब्राजील सहित कई देश कोरियर के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी गोबर के दिए प्रेषित किए जा चुके हैं।
मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया, गोशाला में इस वर्ष दिवाली पर नि:शुल्क वितरण के लिए एक लाख से अधिक दीपक का निर्माण किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक करीब साढ़े चार लाख दीपक नि:शुल्क पिछले चार साल में वितरित किए जा चुके हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र