छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया खुलासा
ED ने जिस ड्राइवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया वह भाजपा का कार्यकर्ता
रमन, रमेश बैस की महादेव एप्प के आरोपियों के साथ कांग्रेस ने जारी किया तस्वीर
रायपुर :
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि ईडी (ED) और भाजपा (BJP) ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने साजिश रची।
उन्होंने आगे कहा कि ED ने जिस ड्राइवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया वह भाजपा का कार्यकर्ता है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया।
इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी ब्यान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के पैसे लेने का प्रेसनोट हड़बड़ी में जारी कर दिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने खुलासा कर रमन सिंह और रमेश बैस की महादेव एप्प के आरोपियों के साथ तस्वीर जारी किया!

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास