सिंगर को बुलाया, कपड़े चेंज करने के दौरान की दरिंदगी, असलहा दिखाकर धमकाया!
उत्तर प्रदेश//भदोही :
सिंगर से रेप के मामले में बाहुबली विजय मिश्रा को भदोही की MP-MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
जबकि इसी मामले में उनके बेटे विष्णु मिश्रा और नाती ज्योति उर्फ विकास मिश्रा को बरी कर दिया गया।
विजय मिश्रा की सजा का ऐलान आज शनिवार को किया जाएगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच विजय मिश्रा को आगरा जेल से भदोही कोर्ट लाया गया था, जहां उसकी पेशी हुई। ज्ञात होगी की हैविजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक रह चुका है।
बाहुबली विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, नाती विकास मिश्रा पर वाराणसी की एक सिंगर ने 2020 में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विजय मिश्रा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में धमकाकर कई बार दरिंदगी की। इसके अलावा उनके बेटे विष्णु और नाती ज्योति उर्फ विकास मिश्रा ने भी रेप किया। तीनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया भी था!

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक