थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
बसना :
ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहा से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें।
ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 02.11.2023 को हमराह स्टाफ के अपराध विवेचना हेतू रवाना हुआ था, कि विवेचना दौरान शहर भ्रमण आरोपी पता तलाश करते हुए बस स्टेण्ड बसना जाने पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर दो व्यक्ति अपने पास में रखे एक पीला सफेद रंग बडे प्लास्टिक बोरी को दोनों एक साथ पकडकर बस स्टैण्ड के पिछे की ओर जाते दिखने पर, उनकी हरकत संदिग्ध प्रतीत होने से हमराह स्टाफ की सहायत से घेराबंदी कर पकडा गया। जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. राकेश धरूवा , पिता धोबा धरूवा, उम्र 28 साल निवासी ग्राम चारपाली, थाना पदमपुर जिला बरगढ उडीसा 02. गोबिन्दा घीबीला पिता गुने घीबीला उम्र 21 साल निवासी ग्राम चारपाली थाना पदमपुर जिला बरगढ उडीसा के रहने वाले बताये जिनके कब्जे से 01. एक सफेद पिला रंग के बडे प्लास्टिक बोरी जिसमें अंग्रेजी में अल्ट्राटेक सिमेन्ट लिखा है में अवैध मादक पदार्थ गांजा 15 किलो 100 ग्राम किमती 755000 रूपये 02. एक नग रेडमी कम्पनी का मोबाईल किमती 5000, कुल किमती 760000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, प्र0 आर0 महेन्द्र पटेल आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, कमल जांगडे, सुधीर प्रधान, एवं संदीप बारीक एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने