मामला दर्ज..
बसना :
प्रार्थी राहुल सिंह, पिता बहादुर सिंह, उम्र 27 साल निवासी महलपारा, सरायपाली ने प्राथमिकी दर्ज कराई है की ड्यूटी के दौरान उनके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है! प्रार्थी वर्तमान में शासकीय विदेशी शराब दुकान बसना में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है!
मिली जानकारी अनुसार घटनाक्रम 01 नवंबर रात 9:00 बजे की है जब प्रार्थी शराब दुकान में ड्यूटी के दौरान शराब काउंटर में बैठकर शराब बिक्री कर रहा था! इसी दौरान महेंद्र साव, मुकेश यादव एवं लखन राणा निवासी बसना वे तीनों आए और मुफ्त में शराब की मांग करने लगे! दुकान से शराब नहीं देने पर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की भी धमकी दी गई! उसके बाद आरोपियों द्वारा बिक्री हेतु काउंटर में रखा हुआ शराब को जबरदस्ती लेकर चलते बने!
इस संबंध में प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन थाना बसना में दिया गया है, जिस पर रिपोर्ट धारा 294, 506, 384, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से धारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है!
प्रार्थी राहुल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि महेंद्र साव, मुकेश यादव और लखन राणा निवासी बसना द्वारा धमकी देते हुए काउंटर में रखे एक बोतल सेंट्रल प्रोविंस व्हिस्की कीमत 710 रुपए, एक पव्वा No.1 व्हिस्की 200 रुपए, साथ ही एक पव्वा प्लेन शराब ₹80 कुल जुमला 990 रुपए लेकर काउंटर से चले गए हैं! मामले में घटनाक्रम को मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है!
उक्त घटना की जानकारी आबकारी उप निरीक्षक बसना श्री नितेश सिंह बेस को दे दी गई है!

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र