करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार महिलाओं के लिए काफी खास होता है। सुबह से भूखी-प्यासी रहकर व्रत करने वाली महिलाएं कई बार शाम होते होते बीमार भी हो जाती हैं। ज्यादातर महिलाओं का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तो वहीं कुछ महिलाएं बेहोश तक हो जात है। ऐसा तब होता है जब शरीर में अचानक पानी की कमी हो जाती है। अगर आपके साथ या आपके घर में किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो इस बार आपको व्रत खोलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ यहां हम बता रहे हैं व्रत खोलते समय आप क्या सबसे पहले खाएं।
सबसे पहले क्या करें
व्रत खोलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप सबसे पहले क्या खाती हैं। याद रखें कि जब आप चांद को देखने के बाग व्रत खोलती हैं तो आप पिछले 12-15 घंटों से भूखी हैं। ऐसे में पानी पीने के बाद आप कुछ पोष्टिक चीजें खाएं। इसी के साथ तुरंत खाना ना खाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या होगी।
सबसे पहले क्या खाएं
व्रत खोलकर आप सबसे पहले आप भीगी किशमिश खाएं। व्रत के दौरान ज्यादातर महिलाओं का जी मिचलाता है ऐसे में किशमिश खाकर आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप नारियल पानी पीएं। कोशिश करें कि आप इसे सिप-सिप करके पीएं। क्योंकि एक ही बार में अगर आप इसे पीएंगे तो आपको जी घबराने की समस्या हो सकती है।
भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
व्रत खोलने के बाद आप तुरंत चाय-कॉफी पीने से बचें। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत के तुरंत बाद इस तरह की ड्रिंक पीने से डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत को खोलते समय चाय और कॉफी जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन