अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस के अच्छे नतीजे भी निवेशकों को लुभा नहीं पाए। आज 1 नवंबर को अडानी टोटल गैस (एटीजीएल) के शेयर 1 प्रतिशत बढ़कर 570 रुपये प्रति शेयर के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचने बाद फिसल गए और साढ़े 10 बजे के करीब 0.22 फीसद नीचे 561.05 रुपये पर ट्रेड करने लगे।
बता दें अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने मंगलवार को दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किया। सितंबर तिमाही में इसका नेट प्राफिट 20 फीसद बढ़ गया, लेकिन निवेशकों का भरोसा जीतने में यह स्टॉक आज असफल रहा। एटीजीएल ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 168 करोड़ रुपये हो गया।
84 फीसद से अधिक टूट चुका है स्टॉक: अडानी टोटल गैस के शेयर अब तक 84 फीसद से अधिक टूट चुके हैं। इसके शेयर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले करीब 4000 रुपये के थे। 23 जनवरी 2023 को यह शेयर 3901 रुपये पर था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से यह 522 रुपये के निचले स्तर पर आ गया।
एक लाख घटकर 16000 रुपये से भी कम रह गए: इस स्टॉक में जिसने 10 महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किया था और अब तक बना हुआ है तो उसका एक लाख घटकर 16000 रुपये से भी कम रह गए हैं। पिछले छह महीने में यह स्टॉक 41.42 फीसद और एक महीने में 8 फीसद से अधिक टूट चुका है।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर