Karwa chauth vrat pujan muhurat 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना गया है।
करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के बीच अटूट बंधन का प्रतीक है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने और करवा माता की विधि-विधान से पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है।
करवा चौथ डेट और मुहूर्त 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जानिए करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार रात्रि 09:32 बजे से
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन: बुधवार 01 नवंबर 2023 को रात्रि 09:21 बजे तक
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 01 नवंबर 2023 को शाम 05:36 बजे से शाम 07:42 बजे तक, अवधि : 1 घंटा 6 मिनट
दूसरा मुहूर्त- 05:36 पी एम से 06:54 पी एम तक, अवधि : 1 घंटा 18 मिनट
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर 2023 को रात 08:15 बजे तक
करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग: 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है। शिव योग 1 नवंबर को दोपहर 02:07 बजे शुरू होगा। इन दो दुर्लभ संयोग के कारण इस साल करवा चौथ का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ शुभ योगों में पूजा करने और कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश