करवा चौथ के मौके पर काफी जगह साग बनाने की परंपरा है। अक्सर साग की सब्जी को तो सर्दियों में ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। लेकिन अगर आप करवा चौथ के मौके पर कुछ खास तरह से साग बनाना चाहते हैं तो इसे पनीर के साथ मिक्स करके बनाएं। साग पनीर की सब्जी पालक पनीर से काफी अलग होती है और इसे बनाने का तरीका भी अलग है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं साग और पनीर की टेस्टी सब्जी।
साग पनीर बनाने की सामग्री
सरसों का साग 250 ग्राम
पालक 250 ग्राम
पनीर 200 ग्राम
2 हरी मिर्ची
1 प्याज
2 टमाटर
1 इंच अदरक का टुकड़ा
जीरा आधा चम्मच
नींबू का रस
देसी घी
साग पनीर बनाने की विधि
-सबसे पहले सरसों और पालक को अच्छी तरह से धोकर डंठल अलग कर लें।
-पैन में पानी डालें और पालक, सरसों के साग को अच्छी तरह से उबाल लें।
-ठंडा करके हरे साग का पेस्ट तैयार कर लें।
-अब पैन में घी गर्म करें और जीरा डालें।
-जीरा चटकाने के बाद बारीक कटा प्याज डालें। साथ में अदरक और हरी मिर्च डालें।
-प्याज भुन जाए तो इसमे बारीक कटा टमाटर डाल दें। टमाटर पककर घी छोड़ दे, तब तक भूनें।
-फिर हरा साग का पेस्ट डालकर भूनें और साथ में गरम मसाला डालें।
-अच्छी तरह से भूनने के बाद पनीर के टुकड़े चौकोर आकार में काटकर डालें।
-अच्छी तरह से मिक्स करें और नमक स्वादानुसार डालकर तेज आंच पर भूनें। गैस की फ्लेम बंद कर दें और ढंक दें। बस तैयार है टेस्टी साग पनीर की सब्जी।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र