डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। शुगर पेशेंट अगर ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज को खाते हैं तो इससे से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ सकता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खाने पर शुगर पेशेंट्स को कंफ्यूजन रहता है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शकरकंदी मिलने लगती हैं। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट इसे खाने से बचते हैं। उनका मानना है की इसे खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है, लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते हैं।
क्या डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद है शकरकंदी?
एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू की तुलना में शकरकंद में फाइबर और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं। खाने-पीने की चीजों में मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह निर्धारित करने में मदद करता है कि यह डायबिटीज पेशेंट के लिए सेफ है या नहीं। बात करें शकरकंद दी तो उबले हुए शकरकंद आपके ब्लड शुगर के लेवल को तले या बेक किए हुए आलू की तुलना में बहुत कम प्रभावित करते हैं।
डायबिटीज के मरीज कैसे खाएं शकरकंदी?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तले हुए शकरकंद खाना नहीं चाहिए। आप इसे हाई फाइबर वाले सलाद के साथ मिला सकते हैं। हालांकि, इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश