कनाडा ने गुरुवार को कुछ वीजा-संबंधी सेवाओं को फिर से शुरू करने पर भारत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम कनाडाई लोगों के लिए “चिंताजनक समय के बाद अच्छा संकेत” है। आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वीजा सेवाओं का निलंबन “कभी नहीं होना चाहिए था”।
दरअसल, कनाडा द्वारा भारतीय अधिकारियों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद भारत ने वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। सीटीवी न्यूज ने कनाडाई मंत्री के हवाले से कहा, “हमारी भावना यह है कि निलंबन पहले कभी नहीं होना चाहिए था।” उन्होंने कहा कि “वास्तव में चिंताजनक राजनयिक स्थिति” ने कई समुदायों में भय पैदा कर दिया है।
कनाडा के आपातकालीन तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने इस कदम का स्वागत किया लेकिन कहा कि वह इन सेवाओं को फिर से शुरू करके भारत द्वारा भेजे जा रहे संदेश पर अटकलें नहीं लगाएंगे। कनाडा में भारत के उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि कनाडाई लोगों के लिए कुछ प्रकार के वीज़ा आवेदनों पर भारतीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत