रक्षित केंद्र महासमुंद में प्रति वर्ष की भांति परंपरा अनुसार किया गया शस्त्र पूजन
महासमुंद :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के द्वारा आज जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षित केंद्र महासमुंद में परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया गया! प्रतिवर्ष परंपरा अनुसार दशहरा के दिन जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र में शस्त्र का पूजन किया जाता है!
प्रातः 9:00 बजे रक्षित केंद्र में विधिवत मां दुर्गा की पूजा आराधना एवं हवन उपरांत शस्त्रों का पूजन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित आए सभी अधिकारियों को उनके परिवारों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी!
उक्त पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे! पूजन कार्यक्रम व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दीप्ती गुमाश्ता द्वारा उक्त आयोजन की तैयारियां की गई!

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत