दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में मंकीपॉक्स के 20 मामलों में से अठारह मामलों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के हवाले से यह जानकारी दी।
मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित सभी 20 मरीजों का इलाज शहर के नेशनल हॉस्पिटल ऑफ ट्रॉपिकल डिजीज में किया जा रहा है।
स्थानीय स्वास्थ्य सेवा अधिकारी सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों में उचित देखभाल की व्यवस्था की गई है।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान