नए पदाधिकारीयो को दी गई जिम्मेदारी
सरायपाली:-
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सरायपाली यूनिट की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आज मासिक बैठक आहूत की गई, जिसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम जी, महासचिव कन्हैया गोयल जी, बलराज नायडू जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी व कार्य के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया!
पिछले महीने ब्लॉक यूनियन गठन के दौरान मुख्य रूप से मुन्नीलाल अग्रवाल, रोमी सलूजा, जाकिर कुरैशी, गौरव चंद्राकर, संतोष गुप्ता, कमलेश डडसेना, राजकुमार अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति रही!
यूनियन की इस मासिक बैठक में कार्यकारिणी के गठन के बाद नए पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी दी गई!
कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लहरे जी, ब्लॉक सचिव नारायण सन, उपाध्यक्ष नृप निधि पांडे, कोषाध्यक्ष सुरोती लाल लकड़ा, सह सचिव अजय चौहान, ब्लॉक मीडिया प्रभारी झनन प्रेमी , जिला मीडिया प्रभारी इरफान शेख को जिम्मेदारी दी गई!
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के सदस्य अंकित भोई, गणेश दास, सुनील महापात्र, आयुष साहू , जिला मीडिया प्रभारी इरफान शेख मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत