April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कलेक्टर ने रात मे अंतरराज्यीय सीमा लारीपुर और धोड़कसा का निरीक्षण किया

संदिग्ध और अवैध परिवहन की सघनता से जांच करने निर्देश

महासमुंद //नारायण शान :

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक शाम लगभग 8 बजे बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लारीपुर और धोड़कसा अंतरराज्यीय सीमा पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रेम साहू, पिथौरा एसडीएम रविराज ठाकुर सहित आला अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान कलेक्टर श्री मलिक ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों से जानकारी ली और कहा कि चेक पोस्ट से किसी भी तरह की अवैध परिवहन ना हो, यहां से गुजरने वाले संदिग्ध और अवैध परिवहन की सघनता से जांच किया जाए ।कलेक्टर ने यहां पर नियुक्त स्थैतिक टीम से भी जानकारी ली।

ज्ञात हो कि जिले में 21 चेक पोस्ट बनाए गए हैं । जिसमे 24 घण्टे चेक करने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है! आचार संहिता लगने के पश्चात सभी चेक पोस्ट में सघनता से चेकिंग किया जा रहा है । जिससे अवैध शराब और राशि भी जप्त किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए किसी भी संदेहास्पद और गैरकानूनी गतिविधियों में कड़ी करवाई की जाएगी।