इंदौर // दा बीबीसी लाइव /फारूक मंसूरी :
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के विभिन्न विधानसभा सीटों पर दावेदारी जाता रहे उम्मीदवारों के साथ जहां बदनावर धार सीट पर भंवर सिंह शेखावत तथा धार विधानसभा सीट से श्री कुलदीप सिंह बुंदेला एवं बालमुकुंद गौतम इंदौर तीन पर पिंटू जोशी एवं अरविंद बागड़ी के साथ ही इंदौर पांच पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के नाम के साथ ही महू विधानसभा क्षेत्र में भी काफी हलचल मच रही है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां हाल ही में भाजपा छोड़कर आए वरिष्ठ समाजसेवी एवं अपने घर वापसी करते हुए रामकिशोर शुक्ला ने प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है इसी के साथ पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार भी पूरी तरह से ताकत लगाऐ हुऐ हैं। अपनी दमदारी से काम कर रहे हैं इसी के साथ परिवर्तन यात्रा के साथ विजेंद्र चौहान ने जो अपनी स्थिति बनाई है वह सभी के लिए एक बहुत बड़ी ताकत बनकर उभर रही है
वहीं इन सब नाम के बीच कांग्रेस नेता आपस में गुटबाजी में ना उलझे इस पर गंभीरता से विचार करते हुए कांग्रेस हाई कमान एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रिटायर्ड शिक्षक हरिराम चौहान के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है!
उनके शुभचिंतकों तथा उनके नाम को आगे बढ़ाने वाले लोगों ने उन्हें करते हुए कहा कि आप अपना काम जारी रखें यदि सभी लोगों के बीच एक राय नहीं बनी तो आप अपनी तैयारी रखें इसी के साथ श्री हरिराम चौहान ने अपने स्तर पर जनसंपर्क शुरू कर दिया है अभी जितने भी नामों पर विचार चल रहा है सभी को होल्ड पर रखी गई सीटों पर आज शाम तक निर्णय होने की संभावना है! कुछ लोगों की ली गई राय के अनुसार सभी का मत है की एक शिक्षक ईमानदार और कर्मठ तथा सेवाभावी जिनके ऊपर किसी प्रकार का दाग नहीं लगा है! ऐसे व्यक्ति को यदि टिकट मिलता है तो हम विभिन्न दलों की भावनाओं से जुड़े हुए हैं किंतु हम हरिराम चौहान का पूरी तरह से साथ देंगे!
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी भी इस नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है, वहीं महू की राजनीति में हस्तक्षेप रखने वाले मृणाल पंत का नाम भी इस सीट से सम्मिलित हो गया है! वही इंदौर के सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस नेता आपस में एक नहीं होते हैं तो सत्यनारायण पटेल को महू भेजा जा सकता है!
इन सब के बीच हरिराम चौहान एक शिक्षक होने के नाते पार्टी उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है वहीं पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत पल भी आशा लगाए हुए बैठे हैं, इसी के साथ हरिराम चौहान लगातार अपना कार्यक्रम कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं!

More Stories
व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, जानें क्या हैं ये निर्णय
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!