अफगानिस्तान के हेरात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 34.60 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 62.12 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था।
अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से सैंकड़ों घर तबाह हो गए हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा हेरात प्रांत प्रभावित हुआ है।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी