03 संदेहियों से लक्जरी फॉरचुनर कार से भारी मात्रा में सोने/चांदी बरामद
आचार संहिता लगते ही धर पकड़ शुरू
आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका अलर्ट पर
महासमुन्द :
कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका ( छत्तीसगढ़ – ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी खरियार रोड, ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की फारचुनर कार क्रमांक OD 0 E 9090 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी।
उक्त वाहन को चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास रोका गया। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल उम्र 40 वर्ष, सा0 अमठा, थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी, उड़ीसा तथा बगल में बैठे व्यक्ति (02) ब्रजमोहन, पिता देवराज मेहर, उम्र 48 वर्ष, सा0 राजाखरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा तीसरा वाहन के बीच में बैठे व्यक्ति अपना नाम (03) मलय कुमार, पिता नलीनी रंजन पण्डा, उम्र 51 वर्ष, ग्राम चार बहाल, थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी, उड़ीसा का रहने वाले है।
उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई, तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में सफेद रंग की झोला एवं सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में जिसमें सील बंद एवं ताला लगा हुआ मिला! जिसे खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में सोना व चादी के टूटा फूटा आभूषण एवं नगदी रकम 100000 रूपये मिला। प्लास्टिक बोरी में कुल 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जिसकी किमत 4000000 रूपये का पाया गया।
पुलिस टीम के द्वारा 03 व्यक्तियों को पुछताछ हेतु थाना लाया गया, मलय कुमार पण्डा को चांदी एवं सोना के जेवरात के संबंध में वैध कागजात पेष करने नोटिस दिया गया, जो नोटिस के पीछे में मलय कुमार द्वारा जेवर के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लेख किया गया।
उक्त सोने/चांदी के टूटे टूटे-फूटे टे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार मलय कुमार पण्डा नें बताया कि ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया। संदिग्ध व्यक्तियों का आचरण भी संदिग्ध था। सोने/चांदी की टूटे भूटे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जुमला कीमती 4000000 रूपये जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रावअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 सउनि. कार्तिक रात्रे आर. देव कोसरिया, निदेश साहू, डेविड चन्द्राकर, विकास साहू, अश्वनी चर्तुेदी,जमना प्रसाद भास्कर के द्वारा की गई।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी