हांगझोउ, दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने गुरुवार को एशियाई खेलों के इतिहास रचते हुए स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है।आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। इस जोड़ी ने अपने सभी एशियाड मुकाबलों में सिर्फ दो गेम गंवाए थे।यह एशियाई खेलों में दीपिका का पहला स्वर्ण पदक है, जबकि संधू ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना तीसरा पदक जीता। स्क्वैश मिश्रित युगल की सफलता ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गयी है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश