श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया। पुलिस ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एक विशेष स्थान पर पहुंची वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।
गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किये जाने का प्रयास जारी है।”
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश