नई दिल्ली :
बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर वामन मेश्राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ!
01 अक्टूबर 2023 को देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन अपार सफलता के साथ कामयाब हुआ।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी एम. डब्लू अंसारी साहब, मेहमान ए खुशिशी के तौर पर शिरकत कर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में चंद मनुवादी और पूजीवादी आदि ताकतों का कब्जा होने से मूलनिवासियों की अत्यंत दयनीय स्थिति निर्माण हो चुकी है, इसलिए इस सड़ी गली मनुवादी व्यवस्था को समाप्त किए बगैर भारत के मूल निवासियों की तरक्की मुमकिन नहीं है।
राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा (बामसेफ) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शाकिर कुरैशी के साथ संगठन के अनेक कार्यकर्ता इस समारोह में सम्मिलित हुए और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया!
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग बड़े पैमाने मे शिरकत कर उन्होंने मजलूमों में इत्तिहाद और इंसाफ की लड़ाई करने का ऐलान किया।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश