रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिलाई-3 स्थित अपने निवास में भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने भगवान गणेश जी की विधि-विधान-पूर्वक पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज से 11 दिन तक भगवान गणेश घर-घर में विराजमान हो रहे हैं। श्रद्धालु भक्तगण भक्ति-भाव से 11 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-भाव से अपने निवास में रिद्धी-सिद्धी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।

More Stories
खड़गवां में स्वच्छता मिशन की बड़ी पहल: प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट जल्द होगी शुरू, अपशिष्ट पृथक्करण पर राज्य सलाहकार का फोकस
शराब दुकानों में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित, अधिकारी पर भी गिरी गाज
हर घर तिरंगा 2026: 9 से 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़, वंदे मातरम् थीम पर होंगे भव्य आयोजन