मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म डंकी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हो सकती है।
शाहरुख खान की इस वर्ष पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। शाहरूख की अगली रिलीज फिल्म डंकी होगी।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म डंकी में शाहरूख के साथ तापसी पन्नू की अहम भूमिका है।
शाहरूख खान ने कहा,माशाल्लाह, भगवान पठान के साथ बहुत दयालु रहे हैं और उससे भी ज्यादा जवान के साथ। हमने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पठान के साथ शुरुआत की, फिर जन्माष्टमी के मौके पर हमने फिल्म जवान रिलीज की।अभी नया साल और क्रिसमस आने वाला है, उसमें हम डंकी लेकर आएंगे। मैं सभी धर्मों को मानता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है, तो उस दिन तो ईद होती है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।काफी समय से चर्चा है कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी