August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट्स वेल्फेयर युनियन जिला स्तरीय बैठक वन दुर्गा मंदिर परिसर मे संपन्न

महासमुंद //दी बीबीसी लाइव/ नारायण शान :

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट्स वेल्फेयर यूनियन के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।

रोमी सलूजा एवं बलराज नायडू ने पत्रकार साथियों से कहा कि, हम सभी स्वतंत्र पत्रकार है, अपने अपने क्षेत्र की खबरो को देश दुनिया में घट रहे घटनाओं को अपने चैनल एवं अखबार के माध्यम से सच्चाई को दुनिया के सामने लाते हैं।
यदि कहीं- किसी जगह भ्रष्टाचार प्रदर्शित या उजागर होता है तो उसका खुलकर अपने चैनल या अखबार के माध्यम से देश दुनिया में प्रसारित करें।

संगठन के सभी भाई सकारात्मक सहयोग के साथ मैत्री बनाये रखें । पूर्ण निष्ठा के साथ ,संगठन के सभी बंधु एक दूसरे का पारदर्शिता के साथ साथ दीजिए!

हमारे यूनियन में सभी साथीयो का बराबर सम्मान है। कभी कभी छोटी मोटी कारणों से वैचारिक मतभेद हो जाता है उसे सबके बीच रखकर निदान करते हुए रास्ता निकालना है और एकता बनाये रखना है।

संगठन का रचनात्मक कार्य प्रदेश स्तर पर सभी जगह चल रहा है । आप-हम सभी इस संगठन रूपी परिवार के सदस्य हैं । सुख- दु:ख मे एक दूसरे को साथ देना है साथ लेकर चलना यही हमारी यूनियन परिवार की एकता और शक्ति है।