मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के सैड रोमांटिक ट्रैक ‘जोहराजबीं’ का टीजर रिलीज हो गया है।
रणदीप हुड्डा ने अपने सैड रोमांटिक ट्रैक ‘जोहराजबीं’ का टीजर रिलीज कर दिया है। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार पूरा हो या अधूरा..प्यार तो प्यार होता है। इस गाने में रणदीप के साथ ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। जानी के लिखे इस गाने को बी प्राक ने गाया है। पूरा गाना15 सितंबर को रिलीज होगा।
जोहराजबीं के टीजर में रणदीप एक दिल टूटे आशिक बने हैं। रणदीप कभी अपने हाथ में बोतल फोड़ते तो कभी हीरोइन के पुतले को आग लगाते दिख रहे हैं।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी