August 6, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुख्यमंत्री ने रायपुर पहुंचने पर मल्लिकार्जुन खड़गे की अगवानी की

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनकी अगवानी की। खड़गे 8 सितंबर को राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे के सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।