बलौदाबाजार. जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है. रक्षाबंधन त्योहार से पहले आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह के पास हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही.
मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मां अपने बेटे के साथ गांव मिरचिद से बाइक से मायके ग्राम हसुवा जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार मां-बेटे को रौंदते हुए निकल गया. मृतिका का नाम खोलबहरी बाई 62 वर्ष और बेटे का नाम जनोहर साहू 45 वर्ष है.
गिधौरी पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं इस हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश