वाशिंगटन, एंडेवर नामक ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर स्पेसएक्स क्रू -7 मिशन को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रक्षेपित किया गया है। नासा के सीधा प्रसारण से यह जानकारी सामने आयी है।
प्रक्षेपण आज सुबह स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 27 मिनट (ग्रीनविच मिड टाइम 07:27 बजे) पर हुआ।
जिसे पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। पहले इसे 15 अगस्त को लॉन्च करने की योजना थी।
नासा के मुताबिक क्रू-7 मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुरुकावा और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री कोंस्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश