फर्जी जिओ टेक कर दूसरे के मकान को दिखाया हितग्राही का
पीएम आवास की चार किस्तों में ₹1,20,000 जारी कर दिया
सरायपाली :
एक और जहां शासन गरीबों को छत देने के लिए पीएम आवास जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, उसी के उलट अधिकारी कर्मचारी फर्जी तरीके से लाखों रुपए गबन कर अपना पेट भर रहे हैं. ऐसे ही भ्रष्टाचार का एक मामला विकासखंड सरायपाली में देखने को मिला.
मामला ग्राम पंचायत घुंचापाली का है जहां एक परिवार के नाम पर प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत हुई थी. कर्मचारियों ने फर्जी जिओ टेक से कागज में ही मकान बना लिया.
चार किस्त जारी भी हो गया , लेकिन मौके पर आज भी नीव तक नहीं खोदा गया और हितग्राही कच्चे मकान में ही निवास कर रहा है.
मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों हुई तेज बारिश के कारण ग्राम घुंचापाली का मंगल प्रसाद नामक एक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। जिन्हें 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया।
मकान के ढहने से घर में काम कर रही महिला व दो बच्चे मलबे में दब गए। बच्चों को मामूली चोट लगी जबकि महिला को ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया।
आपको बता दे की कच्चे मकान में निवास करने वाले घुचापाली निवासी मंगल प्रसाद, पिता हरिशंकर भोई का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा फर्जी तरीके से जिओ टेक कर अन्य के मकान फोटो में दर्शाकर बिना मकान बनाएं, पीएम आवास की चार किस्तों में ₹1,20,000 जारी भी कर दिया गया।
इस तरह कई ऐसे हितग्राही हैं जिनका राशि के अभाव में उनके मकान अधूरे पड़े हैं। लेकिन बिना मकान बनाए अधिकारी फर्जी तरीके से कागज में ही प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर चार किस्त जारी भी कर दिया जो की जांच का विषय है.
उक्त हितग्राही का मामला तब सामने आया जब उनका कच्चा मकान अत्यधिक बारिश के कारण ढह गया। और मकान में निवासरत एक महिला और 2 बच्चे मकान के ढहने से घायल हो गए।
इस संबंध में ग्राम पंचायत घुंचापाली के सचिव तेज पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। प्रधानमंत्री आवास का कार्य अभी तक शुरू नहीं होने और मकान नहीं बनने की बात कही। जबकि प्रधानमंत्री आवास का कार्य देख रहे जनपद के एक कर्मचारी से जानकारी ली गई तो पता चला कि उक्त मंगल प्रसाद के नाम का प्रधानमंत्री आवास की पूरी किस्त जारी हो चुकी है।
ग्राम पंचायत घुंचापाली के सरपंच सरोज प्रधान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मंगल प्रसाद के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। लेकिन नहीं बना है। पूर्व सरपंच के साथ मिलकर स्वीकृत राशि को आहरण करने की बात उन्होंने कही है.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल