आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को गर्मियों में दही खाने की सलाह देते हुए सुना होगा। गर्मियों में दही खाने से न सिर्फ पेट की गर्मी शांत होती है बल्कि पाचन शक्ति भी बेहतर बनी रहती है। दही में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व सेहत को अनजाने में ही कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना दही का सेवन करने से आप अपने मोटापे से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना अपनी डाइट में दही शामिल करने से मिलते हैं क्या फायदे।
बेहतर इम्यूनिटी-
दही का सेवन रोजाना करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी बेहतर होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो दही में कई तरह के गुड और एक्टिव बैक्टीरिया होते हैं, जो कई तरह के रोगों से लड़कर आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, दही में मौजूद विटामिन, प्रोटीन और लैक्टोबैसिलस इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
पाचन संबंधी समस्या रखती है दूर-
जैसा कि पहले ही हमने बताया है कि यह इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इसी तरह, यह पाचन शक्ति को भी बेहतर करने में मदद करता है। यहां तक कि जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, खासकर जो लोग लैक्टोस इनटोलरेंस हैं, वे भी दही खा सकते हैं और इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, फर्मेंटेशन दही में मौजूद बैक्टीरिया को पाचन क्षमता को बेहतर करता है और पेट संबंधी समस्याओं में भी सुधार करने में मदद करता है।
स्किन की सेहत का भी रखती है ध्यान-
दादी-नानी अक्सर त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए घर के बच्चों को दही से बने फेस मास्क लगाने की सलाह देती आईं हैं। दरअसल दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। जिससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं और चेहरा चमकदार बनता है।
वेट लॉस में फायदेमंद दही-
आज मोटापा हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। घंटों एक्सरसाइज करने के बावजूद लोगों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो अपनी डाइट में दही को शामिल करें। दही के सेवन करने से कोर्टिसोल के उत्पादन में कमी आती है और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल