नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्वाचित सदस्य श्री हरद्वार दुबे के निधन के कारण रिक्त हुई एक सीट के लिए उप चुनाव 15 सितम्बर को कराने की मंगलवार को घोषणा की।आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस उप चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अगस्त को जारी की जाएगी, नामांकन पत्र पांच सितम्बर तक भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच छह सितम्बर को की जाएगी और नामांकन आठ सितम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे।आयोग ने कहा है कि आवश्यक होने पर मतदान शुक्रवार 15 सितम्बर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे की जाएगी।आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार इस उप चुनाव की प्रक्रिया 19 सितम्बर तक संपन्न करा दी जाएगी।राज्य सभा की यह सीट श्री दुबे के आकस्मिक निधन के कारण 26 जून 2023 से रिक्त है, श्री दुबे का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 तक था।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल