एथर एनर्जी ने आज भारत में अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450S के साथ टॉप स्पेक 450X को अपडेट कर दो वैरिएंट में पेश किया है। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने 450S को 2.9 kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 115 km चलती है।
वहीं, अपडेटेड 450X को 2.9 kWh और 3.7 kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया है। इन बैटरी पैक के साथ 450X अब 111 km और 150 km की रेंज प्रोवाइड करती है। इस अपडेट के बाद कंपनी के लाइन अप में शामिल इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत अब 1.30 लाख रुपए से शुरू होती है।
450S का मुकाबला TVS आईक्यूब, एम्पीयर प्राइमस और ओला इलेक्ट्रिक की अपकमिंग S1 एयर से है, जबकि 450X ओला S1 प्रो को टक्कर देगी।
कोस्टिंग रीगन फीचर से 7% ज्यादा बेहतर रेंज का दावा
बैटरी को घर पर 6 घंटे 36 मिनट में 0-80% तक चार्ज किया जा सकता है। एथर ग्रिड फास्ट चार्जर का उपयोग करके, 450S को 1.5 किमी/मिनट तक की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा तीनों EV में कोस्टिंग रीगन फीचर मिलता है। यह रिजनरेटिव ब्रैकिंग सिस्टम तरह काम करता है।
जब स्कूटर ढलान या प्लेन सरफेस पर बिना एक्सीलरेशन के मूव करता है तो यह सिस्टम बिना ब्रैक लगाए गाड़ी को धीमा कर देता है और एनर्जी को वापस बैटरी में पहुंचाता है। ब्रांड का दावा है कि इससे 7% तक की बेहतर रेंज मिलेगी।
2500 रुपए में बुकिंग शुरू, इसी महीने से डिलीवरी
बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एथर 450S और 450X के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। कस्टमर्स 2500 रुपए टोकन मनी देकर स्कूटर को बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग अमाउंट रिफंडेबल है।
कंपनी तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी स्टेप-बाय-स्टेप करेगी। इसमें अगस्त के तीसरे हफ्ते तक 2.9 kWh बैटरी पैक वाली 450X, अगस्त के अंत तक 450S और अक्टूबर 2023 में 3.7 kWh बैटरी पैक वाली 450X की डिलीवरी की जाएगी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल