मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित ‘सिंघम’ और 2014 में प्रदर्शित ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।
चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।दीपिका इस फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। दीपिका लेडी सिंघम के तौर पर फिल्म में होंगी। फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की भूमिका ज्यादा लंबी नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल