डायरिया की समस्या होना काफी कॉमन है। कई बार हैवी स्पाइसी, अनहेल्दी फूड्स खाने की वजह से इनडाइजेशन हो जाता है। तो वहीं कई बार पानी में बैठे बैक्टीरिया पेट को इंफेक्टेड कर देते हैं। जिसकी वजह से अचानक से डाइजेशन डिस्टर्ब हो जाता है और डायरिया की समस्या होने लगती है। जिसमे बार-बार लूज मोशन होते हैं। डायरिया की होने वाली इस तरह की समस्या होने पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं। जो डाइजेशन को पटरी पर लाने का काम करते हैं।
क्या है एक्सपर्ट का मानना
वहीं कुछ एक्सपर्ट का मानना है एक्यूट डायरिया को कंट्रोल करने के लिए फौरन ओवर द काउंटर पिल्स लेना ठीक नही है। बल्कि नमक-चीनी का घोल और लिक्विड पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर करना ज्यादा जरूरी है। जिसके लिए राइस वाटर, नारियल पानी जैसे लिक्विड पिएं। ये बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाकर रखते हैं और डाइजेशन की इस प्रॉब्लम को सही करने में हेल्प करते हैं।
नींबू का नुस्खा है काम का
वहीं आयुर्वेद में अचानक से होने वाले लूज मोशन में नींबू का ये नुस्खा बताया गया है। जो कि कारगर हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार पानी में ब्लैक टी उबाल लें। ध्यान रहे कि ये ब्लैक टी काफी स्ट्रांग हो। फिर इसे आधा टुकड़ा नींबू का रस मिला लें। अब इस एक कप ब्लैक टी को पिएं। दिनभर में दो से तीन बार इन नींबू वाली चाय को पीने से लूज मोशन में राहत मिलती है।
नीबू पानी भी करेगा मदद
वहीं आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू के रस को भी पी सकते हैं। ये पेट दर्द और इनडाइजेशन की समस्या को कम करने में मदद करेगा।
ध्यान रखें ये बातें
नींबू का ये घरेलू नुस्खा केवल एक्यूट डायरिया यानी लूज मोशन में काम आता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस, गैस्ट्रोइनेट्रोलॉजिक या दूसरी पेट की इंफेक्टेड बीमारियों की वजह से होने वाले डायरिया में फौरन दवा की जरूरत होती है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खे काम नहीं आते हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल