June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु काउंसिलिंग 9 से 16 अगस्त 2023 तक

रायपुर, राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यापम के माध्यम से आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा चुके है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से 9 अगस्त से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक की जाएगी।
    ऑनलाईन काउंसलिंग की विस्तृत प्रक्रिया एवं कटऑफ मार्क्स की जानकारी संचालनालय की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर 09 अगस्त 2023 प्रातः से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक उक्त वेबसाईट पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करने को कहा है।