जशपुर. चार दोस्तों ने पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया. फिलहाल पुलिस और गांववाले नदी में मृत बालक का शव ढूंढ रहे हैं. इधर मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दरअसल, 5 दोस्त सोमवार शाम जंगल गए और मशाल जलाकर साल के पेड़ से पतंगे के अंडे निकालने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा 14 साल का बालक आकाश तिर्की नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक आकाश 8वीं का छात्र था. उधर आकाश के घर नहीं लौटने से घरवाले परेशान हो गए और थाने पहुंचकर बालक के गुम हो जाने की सूचना दी. हालांकि पुलिस की तफ्तीश में ही मृतक बालक आकाश के दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया.
कुनकुरी थाना प्रभारी एल.आर.चौहान से जब बात की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शव अभी नहीं मिला है. गोताखोरों की टीम बुलाई गई है. शव को खोजा जा रहा है.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल