रीवा, मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: इस मामले में संज्ञान लिया। इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के पास पहुंचने पर मामले में संज्ञान लिया गया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े सात आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना लगभग पच्चीस दिन पूर्व की है, जिसका वीडियो आरोपियों में से ही एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार लगभग पच्चीस दिन पूर्व दो लड़किया पिपराही के जंगल में गयी थी। वहां से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देकर छोड़ दिया था। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल