नयी दिल्ली, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एंडोस्कोपी विभाग में सोमवार को भीषण आग लग गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना दिन में करीब 11:54 बजे घटी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की आठ गाड़ियां पहुंची। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद सभी लोगों को अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
आग इतनी भयावह थी कि एम्स की बिल्डिंग के ऊपर धुएं का गुबार देखने को मिला। आग बुझाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि आग इंडोस्कोपी विभाग के इमरजेंसी वार्ड में लगी और वह निकटवर्ती स्थानों में फैल गयी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल