गदर 2 के प्रमोशन में सनी देओल जबरदस्त एनर्जी से भरपूर दिख रहे हैं। 66 साल की उम्र में भी वह एकदम फिट नजर आते हैं। सनी देओल ने एक रीसेंट इंटरव्यू में बताया कि वह कीटो डायट या भूखे रहने में यकीन नहीं रखते। वह सब कुछ खाते हैं और उनका मानना है कि यह शरीर जादुई है। आप कुछ भी खा लो यह डाइजेस्ट कर लेगा। यहां जानें सनी देओल का फिटनेस रूटीन।
नहीं पसंद शराब का टेस्ट
एक वक्त था जब सनी देओल का पोस्टर मैगजीन में निकलता था तो लोग उसे खरीदने के लिए टूट पड़ते थे। धर्मेंद्र के बड़े बेटे का अब तक इतना ही क्रेज है। उनकी फिल्म गदर का सीक्वल 22 साल बाद रिलीज हो रहा है और किसी को सनी देओल की एनर्जी में जरा भी फर्क महसूस नहीं हो रहा। सनी देओल कई बार बता चुके हैं कि वह शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी इन्हें हाथ नहीं लगाया। सनी देओल का कहना है कि उन्हें शराब का टेस्ट पसंद नहीं आया और यह नुकसान भी करती है तो वह ड्रिंक नहीं करते।
नहीं खाते मछली-मटन
डायट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह देसी खाना जमकर खाते हैं। जंक फूड से दूर रहते हैं। उनके खाने में फ्रूट्स ज्यादा होते हैं। सनी देओल को योगर्ट के साथ सेब पसंद है। सनी देओल मछली और मटन वगैरह नहीं खाते। उनके खाने में बटर और लस्सी होता है। सनी देओल को मेथी के पराठे भी पसंद हैं। वह सख्त डायटिंग से परहेज करते हैं।
1 घंटे प्राणायाम
सनी देओल फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी जमकर करते हैं। वह रोज एक या दो घंटे वर्कआउट के लिए टाइम जरूर निकालते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, फिटनेस मेरे लिए नशे की तरह है। अगर मैं वर्कआउट नहीं करता तो पूरे दिन एनर्जेटिक फील नहीं करता। वह सुबह 6 बजे उठते हैं। वॉर्मअप, कार्डियो फिर वेट ट्रेनिंग करते हैं और दोपहर में स्पोर्ट्स भी खेलते हैं। सनी देओल रोजाना एक घंटे प्राणायाम करते हैं। इसके अलावा वह कई योगासन, स्वीमिंग और वॉकिंग भी खूब करते हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल