June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पार्टी कुल – लोगों को पिला रहा बदबूदार गंदा पानी, जांच हेतु सैंपल भेजा गया लैब

पानी पाउच में न manufacturing date और ना ही expiry date अंकित है

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पानी पाउच की बिक्री जोरों पर

महासमुंद -सरायपाली//दि बीबीसी लाइव :

सरायपाली क्षेत्र में पानी पाउच निर्माण का कारोबार काफी फल-फूल रहा है , संचालक अपनी मन मर्जी से मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग और सप्लाई कर रहे है।

विकासखंड सरायपाली के नेशनल हाईवे 53 से लग हुआ ग्राम पैकिन है , जहां पार्टी कुल नामक पानी पैकिंग फैक्ट्री संचालित है। जहां पानी के पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग का काम किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह सोहेला की ओर जा रहा था तो वह ग्राम सिंघोडा में रुक कर पीने के लिए पानी लिया, पीने पर पानी का स्वाद अजीब गंदा सा लगा, जिस पर पूछने पर दुकान संचालक ने कहा कि पार्टी कूल , पैकिन ग्राम में ही बनता है। जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महासमुंद को फोन कर जानकारी दी और लिखित शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञात हो की शासन ने आदेश जारी कर वर्ष 2016 जुलाई में प्लास्टिक पर बैन लगाया था बावजूद पर्यावरण NGT के अदेशों की अवहेलना खुलेआम किया जा रहा है।
आपको बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टि पर प्रतिबंध में मिनरल वाटर बनाने वाली कंपनियां भी आती है। राज्य शासन ने प्रदेशभर के कलेक्टरों व नगरीय निकाय प्रमुखों को पत्र लिखकर प्लास्टि के पाउच में पानी पैकिंग पर बैन लगाने का निर्देश जारी किया है। खास बात ये कि निर्देश को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने कहा गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक ने प्रदेशभर के नगरीय निकाय के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक लेकर मिनरल वाटर बनाने वाले कंपनियां जो प्लास्टिक में पानी की पैकिंग कर रहे हैं उस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। जिस प्लास्टिक में पानी की पैकिंग की जा रही है वह मानक में कम है और गुणवत्ताहीन है। ऐसे प्लास्टि पर पर्यावरंण संरक्षण मंत्रालय ने पहले से ही रोक लगा दी है।

बावजूद सरायपाली क्षेत्र में पानी पाउच धड़ल्ले से खरीदी बिक्री की जा रही है। नगरपालिका प्रशासन भी आंखें मूंदे बैठा सब देख रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु ने कहा – मामले में शिकायत पत्र मिला है, अगर नियम विरुद्ध कार्य हो रहा होगा तो जांच की जायेगी व उचित कारवाही की जाएगी।