मुंबई, टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की मुंबई लियोन आर्मी फ्रेंचाइजी ने सीजन पांच से पहले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
पिछले सीज़न के फाइनलिस्ट मुंबई लियोन आर्मी प्रशंसकों से लीग और टीम में अधिक रुचि पैदा करने के लिए बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता का इस्तेमाल करेगी। मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, स्थापित डायमंड उद्यमी, श्याम पटेल ने टीपीएल के सीजन पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने पर खुशी का इजहार करते हुये कहा “ सोनू एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक परोपकारी व्यक्ति हैं। सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व और खुशी है कि वह इसका हिस्सा बनेंगे।”

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश