मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण जौहर ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, रॉकी, रानी और हमारी कहानी के लिए दुनिया भर से अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
वहीं, धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से लिखा गया ‘हर तरफ से सिर्फ प्रेम क्योंकि इनकी प्रेम कहानी हो रही है दुनियाभर में फेमस। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़। सच में लव है, तो सब है।’
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल