August 6, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सीजनल फ्लू में आराम देता है गोल्डन मिल्क

नई दिल्ली. बारिश का मौसम काफी सारी बीमारियां लेकर आता है। इन दिनों आई फ्लू का खतरा काफी ज्यादा मंडरा रहा है। वहीं बारिश में भीगने की वजह से जुकाम और बुखार होने का भी डर रहता है। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और बॉडी में पनपने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए आयुर्वेदिक फूड्स को खाना फायदेमंद है। खानपान में सावधानी सीजन में होने वाले फ्लू से आसानी से बचा सकती है। फिर वो चाहे जुकाम-खांसी हो या फिर आई फ्लू। सीजनल फ्लू से राहत देने में गोल्डन मिल्क बहुत हेल्प करता है। 

हल्दी वाला दूध है जरूरी
अगर आप अपनी और फैमिली की सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो गोल्डन मिल्क को डाइट में जरूर शामिल कर लें। खासतौर पर जिसे फ्लू हो गया है। उसके लिए तो बहुत फायदेमद है। लेकिन गोल्डन मिल्क बनाने के लिए केवल हल्दी से काम नहीं चलेगा। साथ में इन चीजों को मिक्स करना ना भूलें।

हल्दी वाले दूध में मिलाएं ये चीजें
गोल्डन मिल्क को बनाने के लिए इन चीजों को मिलाएं
एक गिलास दूध
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
देसी घी एक चम्मच
काली मिर्च का पाउडर एक छोटा चम्मच
शहद एक चम्मच

कैसे पिएं हल्दी वाला दूध
दूध को उबालकर ये सारी चीजें मिक्स कर लें। फिर रोजाना रात को सोने से पहले इसे पिएं। या शाम को पी लें। ये दूध इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही एंटी बैक्टीरियल भी है। साथ ही म्यूकस को रिलीज करने में मदद करता है। तो सीजनल फ्लू से अगर बचकर रहना है तो इस मिल्क को जरूर पिएं। रोजाना पीने के लिए इसमे काली मिर्च की मात्रा को कम किया जा सकता है।