रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि राज्य में कंजक्टिवाइटिस के निदान के लिए पर्याप्त मात्रा में आई ड्राप्स और दवाईयां हैं। चिंता वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने लोगों से डाक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। श्री सिंहदेव ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के बारे में सभी जिलों में सेंसिटाइज किया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में इससे बचाव और रोकथाम के लिए जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल