रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बरेली विधानसभा से तीन बार बीजेपी से विधायक रहे भगवत सिंह पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शरीर में चोट के निशान मिले है। परिजनों के हंगामे के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया।
दरअसल, शुक्रवार को पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल बरेली में अपने निवास पर मृत अवस्था में मिले। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उनके शरीर में गोली लगने के निशान पाए गए। जिससे परिजन पीएम कराने के लिए अड़ गए। हंगामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूर्व विधायक की हत्या की गई है या आत्महत्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि भगवत सिंह पटेल बरेली सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह किरार समाज से आते थे। जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल