लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने रेप किया. बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. घर से निकली बच्ची को रोता देखकर आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
पूरा मामला लखनऊ के चिनहट इलाके का है. यहां अरुण जोशी नाम का अधेड़ व्यक्ति पड़ोस में रहनी वाली बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर पर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो भागने की कोशिश करने लगा. पीड़िता के परिजन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला पेंटर अरुण जोशी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर पर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया.
बताया जा रहा है कि बच्ची ने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी घर से भागने लगा. ADCP पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास के मुताबिक, परिजन की तहरीर पर आरोपी अरुण जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले में जांच की जा रही है. बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल