August 5, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राज्य सरकार ने किया ऐलान चार दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकान

BREAKING NEWS : दिल्ली। दिल्ली की राज्य सरकार ने प्रदेश में चार दिन शराब की दुकान बंद रखने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने दिल्ली में 4 दिन शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला त्योहारों को देखते हुए लिया है।

जारी आदेश के अनुसार मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और ईद-ए-मिलाद पर शराब की दुकानें बंद रहेगी।