मुंबई, महाराष्ट्र के रायगढ़ और कुछ अन्य जिलों में बुधवार को भारी वर्षा के आसार को देखते हुये यहां रेड अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने रत्नागिरी जिले सहित पश्चिम-मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कोंकण के लिए आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की । जबकि सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है और गढ़चिरौली, गोंदिया और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों सहित उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल