प्रयागराज : वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जिला जज के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में कल से शुरू हुए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वेक्षण पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की.
ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने यह याचिका दाखिल की है. आज दोपहर मस्जिद कमेटी की इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है.
मस्जिद कमेटी की याचिका में 21 जुलाई को आए जिला जज के फैसले को रद्द किए जाने और अंतिम फैसला आने तक इस पर रोक लगाए जाने की गुहार लगाई गई है. यह याचिका मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर इस याचिका को अर्जेंसी के आधार पर आज ही सुनने की भी अपील की गई है.

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी